नए स्ट्रेन की चर्चा के बीच 24 हजार के नीचे कोरोना केस आए, मौतें 300 से कम, देखें राज्यवार आंकड़े

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 78,194,947 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 1,736,752 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 281667 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 9740108 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 147343 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 10,169,118 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Corona virus) के 22,274 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही इस दौरान कोरोना से 251 लोगों की मौत भी हुई है। हालांकि पिछले 24 घंटों में 22,274 लोग ठीक भी हुए हैं। रिकवरी रेट 95.78 फीसदी हो गया है। एक्टिव मरीज दर 2.77 फीसदी है। मृत्यु दर 1.45 फीसदी है। पॉजिटिविटी रेट 4 फीसदी से कम है। 26 दिसंबर को 8,53,527 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक कुल 16,71,59,289 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

देश में 24 घंटों में कोरोना से मौत के 251 नए मामलों में से 71 महाराष्ट्र से, 31 पश्चिम बंगाल और 30 दिल्ली से हैं। देश में अब तक हुई कुल 1,47,343 मौतों में 49,129 मौत महाराष्ट्र में हुई हैं, इसके बाद तमिलनाडु में 12,048, कर्नाटक में 12,044, दिल्ली में 10,414, पश्चिम बंगाल में 9,536, उत्तर प्रदेश में 8,279, आंध्र प्रदेश में 7,091 और पंजाब में 5,269 मरीजों की जान गई है। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 70 प्रतिशत से अधिक मौत मरीजों के अन्य बीमारियों से भी ग्रस्त होने के कारण हुईं।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

3861

869478

7091

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

69

4781

62

अरुणाचल प्रदेश

168

16454

56

असम

3422

211381

1033

बिहार

5504

242068

1373

चंडीगढ़

345

18686

314

छत्तीसगढ़

15759

255257

3263

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

11

3357

2

दिल्ली

7267

603758

10414

गोवा

980

48826

728

गुजरात 

10631

225206

4268

हरियाणा

4750

252545

2858

हिमाचल प्रदेश 

4347

48809

902

जम्मू एंड कश्मीर 

3414

114353

1861

झारखंड

1587

111351

1016

कर्नाटक

13527

888917

12044

केरल

64203

664951

2930

लद्दाख

209

9020

126

मध्य प्रदेश 

10461

222403

3536

महाराष्ट्र 

57955

1806298

49129

मणिपुर

1352

26247

344

मेघालय

294

12940

135

मिजोरम

134

4036

8

नागालैंड

274

11544

77

ओडिशा

2636

323378

1853

पुडुचेरी

349

36936

629

पंजाब

4707

154845

5269

राजस्थान

11700

289375

2657

सिक्किम

417

5142

125

तमिलनाडु

9129

790965

12048

तेलांगना

6618

276244

1529

त्रिपुरा

169

32672

385

उत्तराखंड

5510

81871

1463

उत्तर प्रदेश 

16159

555544

8279

वेस्ट बंगाल

14749

520470

9536

भारत में कुल मामले

281667

9740108

147343


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।